चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ कैडर के 25 IAS और 5 IPS को बनाया चुनाव पर्यवेक्षक
रायपुर: देश के पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ कैडर के प्रशासनिक अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक (Election Observer) के रूप में नियुक्त किया है।
इन अधिकारियों की तैनाती चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है। ये अधिकारी चुनावी तैयारियों की समीक्षा, आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया, मतगणना और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
25 आईएएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार जिन IAS अधिकारियों को चुनाव ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजू कुमार झा, तारण प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।
आईपीएस अधिकारियों को भी सौंपी गई अहम भूमिका
इसके साथ ही 5 आईपीएस अधिकारियों— आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा— को भी चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।


