दुर्ग में चुनावी रंजिश: हार के गुस्से में पंच ने की उपसरपंच पर हमला, मामला दर्ज

Up-sarpanch attacked Durg

पाटन ब्लॉक के सांकरा गांव में हमले के बाद पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, हमलावर पंच फरार

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के सांकरा गांव में उपसरपंच पर हमले का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के ही एक पंच ने किया है । पीड़ित उपसरपंच ने पुलिस को बताया कि हमले की वजह हाल ही में हुए जनपद सदस्य चुनाव में हारी गुस्सा है।

 

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित उपसरपंच ने बताया कि कुछ दिनों पहले जनपद सदस्य चुनाव हुए थे, जिसमें हमलावर पंच का प्रत्याशी हार गया था। इस हार से आक्रोशित होकर पंच ने उपसरपंच पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

Up-sarpanch attacked Durg

पीड़ित ने क्या कहा?

पीड़ित उपसरपंच ने बताया कि “जनपद चुनाव में उनके समर्थक प्रत्याशी की हार के बाद से आरोपी मुझसे नाराज था। शुक्रवार को उसने मुझ पर हमला कर दिया। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।”

 

Up-sarpanch attacked Durg

मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस ने आरोपी पंच को गिरफ्तार नहीं किया है, जो फरार चल रहा है।

 

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश में हिंसा का यह स्तर चिंताजनक है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Up-sarpanch attacked DurgUp-sarpanch attacked Durg

 

देखें वीडियो –

 

 

 

 

Read more- 

Durg By Election Cancelled: भिलाई-रिसाली के3 वार्डों के उपचुनाव निरस्त, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

 

 

Youthwings