छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले बारिश का अलर्ट, बिलासपुर 42 डिग्री पर, रायपुर में आज भी अंधड़-बौछार के आसार

Chhattisgarh weather update

17 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान, बस्तर में 5 सेमी बारिश दर्ज

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी और मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई । इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे। वहीं बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है ।

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है। संभावना है कि अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चल सकती है । मंगलवार को लोकल सिस्टम के कारण बस्तर में 5 सेमी पानी गिरा। इसके अलावा करपावंड में 3 सेमी, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 सेमी, और सक्ती, मनोरा, कोंडागांव में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई ।

 

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

मंगलवार के बाद बुधवार को भी रायपुर में बारिश हो सकती है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अंधड़ और बारिश हो सकती है । अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

 

इन इलाकों में वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सुबह बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है । इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

क्या प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज?

प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है । दो दिन बाद भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। फिलहाल, प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते प्रदेश में गर्मी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

Read more- 

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में नौतपा की एंट्री, रायपुर समेत कई जिलों में Heatwave Alert, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

 

Youthwings