दिल्ली ब्लास्ट: गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान – “दोषियों को पाताल से भी ढूंढ़कर मारेंगे”, NIA ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया आतंकी

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए बम धमाके के मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह हमला किया है, उन्हें “पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे और मारेंगे।” यह बयान फरीदाबाद में नॉर्थ जोनल काउंसिल (NZC) की बैठक के दौरान आया।

 

NIA की बड़ी कार्रवाई

इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने श्रीनगर से एक और संदिग्ध आतंकी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, वानी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ मिलकर धमाका कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

 

तकनीकी सहायता का आरोप

एनआईए के अनुसार, वानी ने ड्रोन में बदलाव करके और रॉकेट बनाने की कोशिश करके आतंकी हमले के लिए तकनीकी सहायता मुहैया कराई। यह गिरफ्तारी 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

गृहमंत्री का अटल रुख

श्री शाह ने कहा, “दिल्ली में जिन भी लोगों ने बम धमाके को अंजाम दिया है, उन्हें हम पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे और मारेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

 

फिलहाल, एनआईए इस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित साजिश के अन्य पहलुओं का पता लगा रही है।

Youthwings