राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, मानसून सत्र को लेकर बनी रणनीति

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज राजधानी स्थित राजीव भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में 14 जुलाई से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस विधायक दल इस सत्र में स्थगन प्रस्ताव और जनहित के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल पांच बैठकें होंगी। इस दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का सटीक जवाब देने की रणनीति बना रहा है।

Youthwings