कांग्रेस भवन में कुर्सीतोड़ मारपीट पर बड़ी कार्रवाई, जिला उपाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित!

Congress

Congress

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कांग्रेस भवन के भीतर हुई मारपीट के मामले में पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला उपाध्यक्ष विजय साव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Dwarikadhish Yadav द्वारा जारी आदेश में 2 मार्च को पार्टी कार्यालय में हुई घटना को गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इस घटना ने न केवल पार्टी की विचारधारा को नुकसान पहुंचाया, बल्कि संगठन की छवि को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। साथ ही, कारण बताओ नोटिस का तय समय में जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई।

 

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस भवन में महंगाई के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों को सूचना नहीं मिलने को लेकर जिला उपाध्यक्ष विजय साव, पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कार्यकर्ता निर्मल जैन के बीच विवाद शुरू हो गया।

Congress

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और प्लास्टिक की कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस मारपीट में तीनों के कपड़े तक फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Youthwings