छत्तीसगढ़ PSC को मिला नया चेयरमैन, पूर्व IAS रीता शांडिल्य को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश लोक सेवा आयोग (CGPSC) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।
लंबे समय बाद मिला पूर्णकालिक अध्यक्ष
गौरतलब है कि टामन सोनवानी के हटने के बाद आयोग में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब रीता शांडिल्य की नियुक्ति से आयोग में स्थायित्व आया है।
PSC घोटाले के बाद कार्रवाई
बता दें कि टामन सोनवानी के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ PSC में बड़ा घोटाला सामने आया था, जो राज्य में विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा बना था। सत्ता में आने के बाद वर्तमान सरकार ने इस मामले की CBI जांच करवाई थी। जांच के बाद CBI ने तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी समेत कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में हैं।

