Mahasamund Ganja Seizure: “1.56 करोड़ का गांजा, 5 राज्य जुड़े…” महासमुंद में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 5 गिरफ्तार और चौंकाने वाले खुलासे

Mahasamund Ganja Seizure

Mahasamund में 312 किलो गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार। ओडिशा से मुंबई तक फैले अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा।

Mahasamund Ganja Seizure : Mahasamund जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी एक ही गिरोह का हिस्सा बताए जा रहे हैं जो अलग – अलग राज्यों से अपने काम को अंजाम देते थें। ये आरोपी मुंबई और ओडिशा से गांजा की तस्करी किया करते थे।

 

NH-53 पर नाकेबंदी के दौरान खुलासा

Mahasamund Ganja Seizure : पुलिस को यह सफलता थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में अकलतरा-रेहटीखोल NH-53 मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान मिली। एक ट्रक (KA13 D-7710) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बोरियों में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ मिला। ट्रक में सवार दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ओडिशा से मुंबई तक सप्लाई का प्लान

Mahasamund Ganja Seizure : पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा Odisha के सोनपुर जिले से लाया जा रहा था और इसे Mumbai में खपाने की योजना थी। इससे साफ है कि यह नेटवर्क राज्य से बाहर तक फैला हुआ था।

 

करोड़ों की संपत्ति जब्त

Mahasamund Ganja Seizure : पुलिस ने मौके से 312.590 किलो गांजा, एक ट्रक (कीमत करीब 15 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन जब्त किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में खपाने का काम करता था। गिरोह का नेटवर्क कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। पुलिस अब सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) की भी गहन जांच कर रही है।

 

12 घंटे में 3 और आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए Berhampur से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

 

कार भी जब्त, नेटवर्क का हिस्सा

पुलिस ने एक Toyota Urban Cruiser कार को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल इस ड्रग्स नेटवर्क में किया जा रहा था। इससे नेटवर्क के संगठित होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

5 राज्यों तक फैला नेटवर्क

जांच में सामने आया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा तक फैला हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क के सोर्स और डेस्टिनेशन के साथ-साथ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है। इस नेटवर्क के जरिए ही ये सारे राज्यों में गांजा तस्करी का काम किया करते हैं।

 

पिछले 3 महीनों में बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे जिले में चल रहे बड़े नेटवर्क का संकेत मिलता है।

 

NDPS एक्ट के तहत भेजे गए जेल

सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) की भी गहन जांच कर रही है।

Read more-

Chhattisgarh Ganja Taskari News: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त

Youthwings