Raipur Stabbing Case: सिर्फ विरोध किया… और जान पर बन आई! पूरी कहानी आपको चौंका देगी
Raipur Crime News
Raipur Stabbing Case: रायपुर में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला
Raipur Stabbing Case: राजधानी रायपुर में एक बार फिर सरेराह चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास एक कारोबारी पर जानलेवा हमला किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद निचलानी नाम के मोबाइल शॉप संचालक अपनी एक परिचित युवती के साथ उसकी दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग वाहनों से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो नशे में धुत बदमाशों ने युवती पर गाली-गलौज और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाकूबाजी के बाद पथराव, रक्सेल गैंग के युवकों का हमला, इलाके में तनाव
जब गोविंद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक आरोपी ने पहले झूमाझटकी की और फिर अचानक चाकू निकालकर गोविंद के दाएं सीने और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
Raipur Stabbing Case: हमले के बाद मचा हड़कंप
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और खुलेआम चुनौती देते हुए भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पहले अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा न होने के कारण इलाज नहीं मिल सका।
इसके बाद घायल को रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Raipur Stabbing Case: पुलिस जांच में जुटी
रायपुर पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। Ramakant Sahu के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
