Chhattisgarh Naxal News: बंडापहाड़ के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो इनामी नक्सली, सर्च अभियान जारी
Chhattisgarh Naxal News
Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बस्तर में माओवाद के खात्मे के लिए लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे जवानों और नक्सलियों के बीच बंडापहाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ की पुष्टि मोहला-मानपुर के पुलिस अधीक्षक यशपाल ने की है।
इनामी नक्सलियों का अंत
सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान विजय रेड्डी और लोकेश सलामे के रूप में हुई है। दोनों पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। जवानों ने सटीक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दोनों को मार गिराया।
जंगल में जारी सर्च अभियान
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में छिपे अन्य नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके। बताया जा रहा है कि माओवादी लगातार हो रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और जवानों को निशाना बनाने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन सुरक्षाबल उनकी हर रणनीति पर पानी फेर रहे हैं।
यह ताजा सफलता बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती प्रदान करती है।
