Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री साय के व्यस्त कार्यक्रम, आज शुरू होगा राज्य स्तरीय आवास मेला, कांग्रेस का SIR पर वार और खेल जगत की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के मुताबिक CM दोपहर 12 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित यूनिटी मार्च–2025 में हिस्सा लेंगे। इसके तुरंत बाद दोपहर 12:45 बजे वे टिकरापारा स्थित गौड़वाना भवन में आयोजित अंतर्राज्यीय युवक–युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे।

शाम 6:20 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से बीटीआई ग्राउंड जाएंगे जहां शाम 6:30 बजे राज्य स्तरीय आवास मेला–2025 का शुभारंभ करेंगे।

आज से शुरू होगा राज्य स्तरीय आवास मेला

राज्य सरकार की आवासीय योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आज से तीन दिवसीय आवास मेला शुरू किया जा रहा है।

यह मेला 23, 24 और 25 नवंबर को शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित होगा।

मेले में मुख्य बैंकों के लोन स्टॉल, साइट विजिट सुविधा, वास्तु परामर्श स्टॉल, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी और नई आधुनिक हाउसिंग तकनीक देखने को मिलेगी।

लोगों के लिए आकर्षक गिफ्ट हैम्पर और गिफ्ट वाउचर भी रखे गए हैं।

SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने SIR पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि “SIR लागू होने के बाद हर नागरिक मानसिक रूप से परेशान है। लोग पुराने मतदाता सूची में अपने परिवार के नाम तलाश रहे हैं लेकिन कई जगह गणना फॉर्म अभी तक नहीं पहुंचे।”

बैज ने दावा किया कि ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (BLO) को भाजपा नेताओं द्वारा दबाव डालने की शिकायतें आ रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि “आरक्षित वर्गों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है, जिससे लोग चिंतित हैं।”

खेल खबर: महाराष्ट्र के हाथों छत्तीसगढ़ की हार

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम को महाराष्ट्र ने 3 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने 47 ओवर में 241 रन बनाए जिसमें राहुल प्रधान (70), हर्ष साहू (46) और आशीष डहरिया (38) का योगदान रहा।

महाराष्ट्र ने 246 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ के आशीष डहरिया ने गेंदबाजी में 4 विकेट लिए, लेकिन टीम नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सकी।

आज से राज्य स्तरीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा

छत्तीसगढ़ वेटरन्स समिति आज से राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन कर रही है।

सप्रे शाला हॉल में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 130 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह प्रतियोगिता 40 से 75 वर्ष तक की अलग-अलग आयु वर्गों में लीग प्रणाली पर खेली जाएगी।

SIR प्रक्रिया में गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने या फर्जी दस्तावेज जमा करने पर 1 साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।

बीएलओ या कोई कर्मचारी OTP नहीं मांगता—ऐसा करने वाला व्यक्ति संदिग्ध माना जाएगा।

रायपुर में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • विश्व यादगार दिवस – शांति सरोवर, शाम 6 बजे
  • श्रराम कथा – न्यू शांति नगर, श्रीवैष्णो माता मंदिर परिसर
  • परिचय सम्मेलन – गोंडवाना भवन टिकरापारा, 10 बजे से 7 बजे
  • परिचय सम्मेलन – संतोषी नगर कर्मा धाम, सुबह 10 बजे
  • श्रीराम लीला महोत्सव – रेलवे स्टेशन परिसर, रात 10 बजे तक
  • साध्वीश्री का विहार व प्रवचन – सदर बाजार से भैरव सोसाइटी, सुबह 5:30 बजे
  • टेटे स्पर्धा उद्घाटन – सप्रे शाला, पूरे दिन
  • भारतीय विपणन विकास केंद्र की बैठक – साइंस कॉलेज मैदान, सुबह 10:30 से रात 9:30 बजे तक
Youthwings