Chhattisgarh Morning News: CRPF को जंगल में विस्फोटक बरामद, रायपुर में आधी रात गुंडागर्दी, सुकमा दौरे पर CM साय
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: गरियाबंद से रायपुर और सुकमा तक बड़ी हलचल, नक्सल मोर्चे पर सफलता, राजधानी में गुंडागर्दी, सरकार के विकास अभियान तेज
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज सुबह कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, वहीं राजधानी रायपुर की मीडिया कॉलोनी में आधी रात हुई गुंडागर्दी ने रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज सुकमा दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।
गरियाबंद में CRPF को बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों ने सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों ने मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा कोमना पुलिस कैंप की सीआरपीएफ टीम ने की है। बरामदगी के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है।
रायपुर की मीडिया कॉलोनी में आधी रात हंगामा
राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी स्थित मीडिया कर्मी आवासीय परिसर में देर रात दो असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों को गिराकर तोड़फोड़ की, एक ठेला पलट दिया और एक घर पर ईंट फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और जुलूस निकालने की मांग की है ताकि क्षेत्र में कानून का भय बना रहे।

Chhattisgarh Morning News: जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत पहला चरण 1 मई से शुरू होगा। इसके अंतर्गत 30 मई 2026 तक हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर मकान और भवन की जानकारी जुटाई जाएगी। मकानों की स्थिति, उपयोग, पानी, बिजली, गैस, शौचालय और इंटरनेट जैसी सुविधाओं का भी डेटा एकत्र किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CG Drone Pilot Bharti: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ड्रोन पायलट और सुरक्षा जवान भर्ती कैंप शुरू
Chhattisgarh Morning News: आज सुकमा दौरे पर रहेंगे CM साय
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुंचेंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ करेंगे, जिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे और साइंस पार्क में VR Lab एवं STEM Lab का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन और इमली प्रसंस्करण यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे।
