Chhattisgarh BJP News: भाजपा कार्यालय में फिर से शुरू होगा सहयोग केंद्र, मंत्री सुनेंगे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Chhattisgarh BJP News

Chhattisgarh BJP News

रायपुर। Chhattisgarh BJP News: प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहे इस केंद्र के जरिए आम जनता और कार्यकर्ता सीधे मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं रख सकेंगे। पहले दिन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे।

भाजपा संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह सहयोग केंद्र लगातार पाँच दिन तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग विभागों के मंत्री कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। सहयोग के लिए सच्चिदानंद उपासने से संपर्क किया जा सकता है, जिनका मोबाइल नंबर 9425202652 है।

जानिए किस दिन बैठेंगे कौन से मंत्री

  • टंकराम वर्मा (मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा) – 06 अक्टूबर 2025, सोमवार
  • गजेन्द्र यादव (मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य) – 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार
  • केदार कश्यप (मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य) – 08 अक्टूबर 2025, बुधवार
  • गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) – 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार
  • दयालदास बघेल (मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण) – 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

इस सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम जनता को मंत्रियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। भाजपा का कहना है कि यह पहल संगठन और जनता के बीच समन्वय और पारदर्शिता बढ़ाने का एक प्रयास है।

Youthwings