CG Board 12th Hindi Re Exam: छत्तीसगढ़ में आज फिर होगी 12वीं हिंदी की परीक्षा, पेपर लीक के बाद री- एग्जाम

CG Board 12th Hindi Re Exam

CG Board 12th Hindi Re Exam: पेपर लीक के बाद आज फिर से होगी 12वीं हिंदी की परीक्षा, दो लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम

CG Board 12th Hindi Re Exam: छत्तीसगढ़ में आज कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अहम दिन है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई हिंदी विषय की परीक्षा आज दोबारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से दो लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इसके लिए 2,395 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 12th Board Exam Paper Leak : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, अब फिर से होगी परीक्षा, आदेश जारी

CG Board 12th Hindi Re Exam: क्यों रद्द हुई थी परीक्षा?

दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए Chhattisgarh Board of Secondary Education ने 14 मार्च को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया था।

CG Board 12th Hindi Re Exam
CG Board 12th Hindi Re Exam

 

इसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज हुई।

CG Board 12th Hindi Re Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि आज होने वाली परीक्षा ही मान्य होगी और छात्रों को निष्पक्ष माहौल देने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Youthwings