Bihar Elections 2025: JDU ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं
Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है।
महत्वपूर्ण सीटों और बदलावों पर नजर
गायघाट सीट से जेडीयू ने कोमल सिंह को टिकट दिया है। वह लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी की बेटी और जेडीयू से एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री हैं। चर्चा थी कि वह लोजपा (रामविलास) से उम्मीदवार होंगी, लेकिन जब गायघाट सीट जेडीयू के खाते में आई, तो वह वहां से प्रत्याशी बनीं। बरबीघा की सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया गया है। यहां से अब कुमार पुष्पंजय जेडीयू के उम्मीदवार होंगे। कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट कट गया है। परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया है। छोटे लाल पहले आरजेडी के सदस्य थे और 2020 में इसी पार्टी से जीते थे।
जेडीयू की पहली सूची के प्रमुख प्रत्याशी
आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर – रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा – कविता साहा
सोनबरसा – रत्नेश सादा
महिषी – गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
बहादुरपुर – मदन सहनी
गायघाट – कोमल सिंह
मीनापुर – अजय कुशवाहा
सकरा – आदित्य कुमार
कांटी – अजय कुमार
कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरौली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरिया – इंद्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा – धुमल सिंह
मांझी – रणधीर सिंह
परसा – छोटे लाल राय
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर – महेंद्र राम
महनार – उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलौली – रामचंद्र सदा
खगड़िया – बब्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानंद मंडल
शेखपुर – रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा – कुमार पुष्पंजय
अस्थावां – जितेंद्र कुमार
राजगीर – कौशल किशोर
इस्लामपुर – रुहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी
नालंदा – श्रवण कुमार
हरनौत – हरिनारायण सिंह
मोकामा – अनंत सिंह
फुलवारी – श्याम रजक
मसौढ़ी – अरुण मांझी
संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर – संतोष कुमार निराला
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की पहली लिस्ट। #Bihar #JDU #JanataDalUnited #BiharElections pic.twitter.com/9vc2RL9QQI
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 15, 2025
