महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन: लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे
मनोरंजन जगत से दुखद खबर है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पंकज धीर पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार बन गया अमर
पंकज धीर को 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से अपार लोकप्रियता मिली। उनकी दमदार आवाज और निडर अभिनय क्षमता ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बसाया। इसके अलावा उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। उनके बेटे निकितिन धीर भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में जाने-माने अभिनेता हैं।
अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में
पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके परिवार, करीबी दोस्त और सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
