Bihar Election 2025: बिहार में आज नेताओं की रैलियों की बौछार, PM मोदी से लेकर राहुल तक मैदान में, एनडीए का साझा घोषणा पत्र आज

बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025

Bihar Election 2025: बिहार में आज सियासी पारा चरम पर है। सभी प्रमुख दलों के बड़े नेता आज राज्यभर में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नालंदा और शेखपुरा में जनसभाएं करेंगे। तेजस्वी यादव भी आज 10 से ज्यादा रैलियां करने वाले हैं।

एनडीए का साझा घोषणा पत्र आज जारी होगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में एनडीए का साझा घोषणापत्र जारी करेंगे। इसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता, फ्री बिजली और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं। अमित शाह आज लखीसराय, मुंगेर, नालंदा और पटना में भी जनसभाएं करेंगे।

पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां आज

प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में होगी, जबकि दूसरी रैली छपरा एयरपोर्ट ग्राउंड पर दोपहर 12:45 बजे होगी।

राहुल और तेजस्वी की जोड़ी भी मैदान में सक्रिय

महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज बिहार के अलग-अलग जिलों में जनता को संबोधित करेंगे। राहुल नालंदा और शेखपुरा में रहेंगे, जबकि तेजस्वी यादव मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियां करेंगे।

अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आज

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और एनडीए की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Youthwings