Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में मैरी कॉम समेत 18 कंटेस्टेंट्स, ‘वरदान’ बदलेगा पूरा गेम

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 Premiere Live: करीब एक साल बाद लौट रहा है देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो, रविवार रात सलमान खान करेंगे ग्रैंड प्रीमियर; 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री और ‘वरदान’ के ट्विस्ट पर टिकी नजर

Bigg Boss 20 Premiere Live: करीब एक साल से जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया है। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन आज यानी रविवार, 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान होस्ट की कुर्सी संभालते नजर आएंगे और घर के अंदर जाने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट, ड्रामा और खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

शो के प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके प्रोमो और कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार टेलीविजन, फिल्म, सोशल मीडिया, रियलिटी शो और खेल की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे बिग बॉस के घर में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान फिर संभालेंगे होस्ट की कमान

Bigg Boss 20 की सबसे बड़ी खासियत एक बार फिर सलमान खान होंगे। सलमान शो की होस्टिंग करते हुए कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे और अपने खास अंदाज में उन्हें बिग बॉस के घर के नियम-कायदे समझाते नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि इस बार सलमान खान सिर्फ होस्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान अपनी शानदार परफॉर्मेंस से भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यानी सीजन की शुरुआत ही ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है।

मैरी कॉम समेत ये चेहरे बनेंगे शो का हिस्सा

‘Bigg Boss 20’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर है। इस सीजन में खेल की दुनिया से मशहूर मुक्केबाज मैरी कॉम की एंट्री भी चर्चा में है।

इसके अलावा कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट में अरिश्फा खान, कनिका मान, ScoutOp उर्फ तन्मय सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, ईशा रिखी, उदिति सिंह, लव गिल, अमन गांधी, रिया अहीर, ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काज़ी तौकीर, Yung DSA, रीति तिवारी, खुशी दुबे और रोहेद खान जैसे नाम शामिल हैं।

वहीं फैसल खान, जो अभिनेता आमिर खान के भाई हैं, उनके नाम को लेकर भी शो में एंट्री की चर्चा है।

पोल डांस करती ये हसीना कौन?

प्रीमियर से पहले जारी किए गए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शो के एक प्रोमो में एक हसीना का पोल डांस करते हुए अंदाज देखने को मिला है। अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह कंटेस्टेंट कौन है और बिग बॉस के घर में इसकी एंट्री क्या नया धमाका करेगी?

मेकर्स ने प्रोमो में कई चेहरों को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है। ऐसे में दर्शकों को आज रात प्रीमियर के दौरान ही कई सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।

इस बार ‘वरदान’ बदलेगा बिग बॉस का गेम

‘Bigg Boss 20’ सिर्फ नए कंटेस्टेंट्स की वजह से ही चर्चा में नहीं है। इस बार शो में ‘वरदान’ नाम का एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

सलमान खान ने एक प्रोमो में इस ट्विस्ट का खुलासा किया है। इसके तहत कंटेस्टेंट्स को ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ मिलने की बात सामने आई है। यानी किसी कंटेस्टेंट को यह वरदान मिल जाता है तो वह एलिमिनेशन से बच सकता है।

हालांकि यह जीवनदान आसानी से नहीं मिलने वाला। इसके लिए कंटेस्टेंट्स को इसे जीतना होगा। अब यह ट्विस्ट गेम को किस तरह बदलता है और कौन इसका फायदा उठाता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

‘फैंस का फैसला’ भी करेगा बड़ा खेल

पिछले सीजन की तरह इस बार भी मेकर्स ने ‘फैंस का फैसला’ कॉन्सेप्ट को वापस लाया है। इसके तहत दर्शकों को दो नामों में से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनने का मौका दिया गया है।

इस बार मुकाबला लव गिल और रिया अहीर के बीच बताया जा रहा है। जनता के वोट के आधार पर इनमें से किसी एक को बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनने का मौका मिलेगा।

सबसे खास बात यह है कि इस फैसले का रिजल्ट भी ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही सामने आएगा। यानी शो शुरू होते ही दर्शकों की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है।

Bigg Boss 20: नया घर और नई थीम से बढ़ेगा रोमांच

‘Bigg Boss 20’ में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो का नया घर और नई थीम भी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इस सीजन को पिछले सीजन्स से अलग बनाने की तैयारी की है।

नई थीम के साथ ‘वरदान’ वाला ट्विस्ट और फैंस का फैसला गेम को कितना बदलता है, इसका अंदाजा आने वाले एपिसोड्स में लगेगा। फिलहाल शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।

Bigg Boss 20

निरहुआ और मनोज तिवारी भी लगाएंगे ग्लैमर का तड़का

ग्रैंड प्रीमियर में सिर्फ सलमान खान और कंटेस्टेंट्स ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगे। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी भी शो में खास अंदाज में नजर आने वाले हैं।

प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के साथ-साथ इन सितारों का मनोरंजन भी देखने को मिलेगा। ऐसे में बिग बॉस 20 की शुरुआत एक बड़े एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ होने वाली है।

आज रात खुलेगा बिग बॉस के घर का दरवाजा

करीब एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार बिग बॉस के नए सीजन का दरवाजा खुलने वाला है। कौन बनेगा घर का सबसे चर्चित चेहरा, किस कंटेस्टेंट की एंट्री सबसे ज्यादा चौंकाएगी और ‘वरदान’ का इस्तेमाल कौन अपने फायदे के लिए करेगा, इन तमाम सवालों के जवाब आज रात मिलने वाले हैं।

मैरी कॉम से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स और टीवी-फिल्म जगत के चेहरों तक, इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट काफी अलग नजर आ रही है। वहीं सलमान खान की होस्टिंग और नए गेमिंग ट्विस्ट ने शो को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

अब बस कुछ ही पल का इंतजार है। इसके बाद शुरू होगा Bigg Boss 20 का असली खेल।

Youthwings