Bigg Boss 20: घर में शुरू हुआ असली खेल! अरिश्फा खान से भिड़ीं आम्रपाली-माही, कैप्टेंसी के लिए 3 नाम फाइनल
Bigg Boss 20 में दूसरे दिन से ही शुरू हुआ घमासान
Bigg Boss 20: शो को शुरू हुए अभी महज दो दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर रिश्तों और समीकरणों का खेल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पहले यंग DSA उर्फ हर्ष विजय और काजी तौकीर के बीच नोकझोंक देखने को मिली और अब तीसरे एपिसोड में माहौल और भी गर्म होने वाला है।
इस बार आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। इस विवाद में माही विज भी शामिल हो जाती हैं। मामला इतना बढ़ता है कि बात सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ‘संस्कारों’ तक पहुंच जाती है।
‘बच्ची’ समझे जाने पर भड़कीं अरिश्फा खान
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में अरिश्फा खान एक बार फिर ‘बच्ची’ वाले मुद्दे को उठाती नजर आ रही हैं। 25 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस इस बात से नाराज दिखाई देती हैं कि घर के बाकी कंटेस्टेंट उनके साथ बच्ची जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट लिविंग रूम में बैठे हैं। इसी दौरान अरिश्फा और आम्रपाली दुबे के बीच बहस शुरू हो जाती है। अरिश्फा अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि भले ही बाकी लोगों को वह बच्ची लगती हों, लेकिन उनका दिमाग दूसरों से ज्यादा शार्प है।
आम्रपाली ने कहा- ‘रील कट रही है तुम्हारी’
अरिश्फा की बात पर आम्रपाली दुबे उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि उनकी ‘रील कट रही है’। इस बात पर अरिश्फा और ज्यादा नाराज हो जाती हैं। वह जोर देकर कहती हैं कि उन्हें रील बनवाने या कटवाने की कोई जरूरत नहीं है।
इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है। इसी दौरान माही विज भी बातचीत में शामिल हो जाती हैं। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी आगे चली जाती है कि अरिश्फा दोनों को ‘हिपोक्रेट’ यानी पाखंडी कह देती हैं।
अरिश्फा के इस बयान के बाद आम्रपाली और माही का गुस्सा भी बढ़ जाता है और घर के अंदर माहौल पूरी तरह गरमा जाता है।
‘संस्कारों’ तक पहुंची बहस
तीसरे एपिसोड में यह पूरा विवाद हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदलता दिखाई देगा। ‘बच्ची’ कहे जाने को लेकर शुरू हुई बहस में तीनों के बीच लगातार तू-तू मैं-मैं होती नजर आएगी।
दरअसल, ग्रैंड प्रीमियर के बाद दूसरे ही एपिसोड में अरिश्फा ने यह मुद्दा उठाया था। उस वक्त उनकी काजी तौकीर से बहस हुई थी और माही विज भी उनके निशाने पर आई थीं। अब यही मुद्दा अगले एपिसोड में और बड़ा रूप लेता नजर आ रहा है।
पहले कैप्टन की रेस में कौन-कौन?
दूसरी तरफ Bigg Boss 20 के घर में पहले कैप्टन को लेकर भी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कैप्टेंसी के दावेदार चुनने के लिए शुरू हुआ केक वाला टास्क अब खत्म होने वाला है।
इस टास्क के संचालक काजी तौकीर हैं। बताया जा रहा है कि कनिका मान ने पहले ही ‘वरदान’ का इस्तेमाल करके काजी को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, केक वाले टास्क में तीन विनर चुने गए हैं। इनमें गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, आसिफ खान और रैपर यंग DSA के नाम शामिल हैं।
अब इन तीनों के बीच Bigg Boss 20 का पहला कैप्टन बनने के लिए मुकाबला होगा। इसके लिए आगे भी अलग-अलग टास्क करवाए जाने की संभावना है।
Bigg Boss 20 में पहला नॉमिनेशन भी शुरू?
इसी बीच शो में पहला नॉमिनेशन भी चर्चा में है। 24×7 लाइव ब्रॉडकास्ट देख रहे दर्शकों के मुताबिक, घर में पहला नॉमिनेशन टास्क हो चुका है।
अब देखना होगा कि पहले नॉमिनेशन में कौन किस कंटेस्टेंट को निशाना बनाता है। वहीं कैप्टेंसी को लेकर भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। क्या गुल्लू, आसिफ खान और यंग DSA में से कोई पहला कैप्टन बनेगा या गेम में कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।
