Bajaj Chetak C25 Electric Scooter: 113KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत ₹91,399 से शुरू
Bajaj Chetak C25 Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में बजाज ऑटो ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak C25 लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर अब देशभर की बजाज चेतक डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹91,399 रखी है।
नया चेतक C25 अपने नियो-रेट्रो डिजाइन को बरकरार रखते हुए पेश किया गया है। इसके फ्रंट में हॉर्सशू शेप LED हेडलैंप दिया गया है, जबकि साइड पैनल्स पर नए ग्राफिक्स और रियर में अपडेटेड टेललाइट इसे फ्रेश लुक देते हैं।
पूरी तरह मेटैलिक बॉडी
Bajaj Chetak C25 भारतीय बाजार का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें पूरी मेटैलिक बॉडी मिलती है। इसमें 25 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 650 मिमी लंबी फुल-लेंथ सीट दी गई है, जो रोजमर्रा की सवारी के लिए काफी आरामदायक है। यह स्कूटर 6 आकर्षक रंगों – रेसिंग रेड, मिस्टी येलो, ओशन टील, एक्टिव ब्लैक, ओपलसेंट सिल्वर और क्लासिक व्हाइट में उपलब्ध है।
एडवांस फीचर्स से लैस
चेतक C25 में कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड असिस्ट भी मौजूद है, जिससे यह स्कूटर दो सवारों के साथ 19% तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ सकता है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो 2.2 kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
बैटरी को 0 से 80% चार्ज होने में 2 घंटे 25 मिनट का समय लगता है, जबकि 750W के ऑफ-बोर्ड चार्जर से यह 4 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो जाती है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो स्मूद राइड का अनुभव देते हैं।
