यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानें पूरी डिटेल

दुर्ग-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

दुर्ग-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

रायपुर: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और उन्हें कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी क्रमांक 08743/08744 दो-दो फेरे के लिए संचालित होगी। दुर्ग से गाड़ी संख्या 08743 नौ और 16 नवंबर 2025 को चलेगी, जबकि हरिद्वार से वापसी गाड़ी संख्या 08744 दस और 17 नवंबर 2025 को रवाना होगी। रेलवे ने बताया है कि इस ट्रेन में सभी श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, यात्री अपनी सुविधा अनुसार अग्रिम आरक्षण कर सकते हैं।

ट्रेन का रूट और टाइम टेबल:

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग से सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, कटनी मुड़वारा, आगरा कैंट और निजामुद्दीन होते हुए अगले दिन दोपहर 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह वापसी गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार से रात 9 बजे चलेगी और निजामुद्दीन, आगरा कैंट, कटनी मुड़वारा, पेंड्रा रोड, उसलापुर, भाटापारा, रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

ट्रेन में कोच की व्यवस्था:

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें दो एसएलआरडी, सात सामान्य, आठ स्लीपर और एक एसी थ्री-टियर सह एसी टू-टियर कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्री इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा को आरामदायक और सुगम बना सकते हैं।

Youthwings