छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : पुलिस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, तबादले की सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
देखिये लिस्ट-


इसी बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 4 अधिकारियों का भी तबादला किया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज आदेश जारी किया गया।

