Manipur BJP Member Resignation: मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, पीएम मोदी की यात्रा से पहले 43 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Manipur BJP Member Resignation

Manipur BJP Member Resignation

Manipur BJP Member Resignation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उखरुल जिले के फुंग्यार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कम से कम 43 नेताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मंडल अध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल

फुंग्यार मंडल से इस्तीफा देने वालों में मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रमुख, साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के कई बूथ अध्यक्ष भी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा ने अभी तक इन सामूहिक इस्तीफों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस्तीफे का कारण

सभी नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे पार्टी की वर्तमान स्थिति से ‘‘बेहद चिंतित’’ हैं। उनके मुताबिक ‘‘पार्टी में परामर्श, समावेशिता और जमीनी स्तर के नेतृत्व के प्रति सम्मान की कमी’’ ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा और उसकी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा बरकरार है, और वे अपने समुदाय तथा मणिपुर की जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।

पीएम मोदी की पहली मणिपुर यात्रा से पहले हलचल

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मणिपुर पहुंच सकते हैं। यह मई 2023 में इंफाल घाटी के मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी-जो समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद उनकी पहली यात्रा होगी। इस हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Youthwings