मुश्किल में ‘मिस्टर ICC’! शिखर धवन से वन एक्स बेट कांड पर सवाल-जवाब, अवैध सट्टेबाजी ऐप में क्यों आया नाम ?

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ‘मिस्टर आईसीसी’ के नाम से मशहूर शिखर धवन शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। धवन को गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने धवन से इस ऐप के विज्ञापनों और प्रमोशन से उनके संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे। धवन पर सीधे तौर पर किसी धोखाधड़ी या निवेशक से पैसे लेने का आरोप नहीं है, लेकिन ईडी यह जानना चाहती है कि वह किस तरह इस नेटवर्क से जुड़े।

‘वन एक्स बेट’ केस और क्रिकेटर

ईडी फिलहाल कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स की जांच कर रही है, जिन पर भारत के हजारों लोगों को ठगने और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने का आरोप है। इसी मामले में पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की गई थी।
जांच एजेंसियों का कहना है कि भारत में लगभग 22 करोड़ लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से आधे नियमित उपयोगकर्ता हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में नया कानून बनाकर रियल मनी गेमिंग ऐप्स पर सख्ती की है।

शिखर धवन: क्यों कहा जाता है ‘मिस्टर आईसीसी’?

धवन का नाम केवल इस केस की वजह से सुर्खियों में नहीं है। उनका करियर खुद इस बात की गवाही देता है कि उन्हें ‘मिस्टर आईसीसी’ क्यों कहा जाता है।

  • धवन लगातार तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स (2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2015 वर्ल्ड कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत के टॉप रन स्कोरर रहे।

  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 363 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

  • 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने 412 रन ठोके, जो भारत के लिए उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे।

  • 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका बल्ला गरजा और उन्होंने 338 रन बनाकर टॉप स्कोरर का खिताब पाया।

हालांकि 2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह चोटिल हो गए और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके बावजूद उनके आईसीसी टूर्नामेंट्स में दबदबे ने उन्हें ‘मिस्टर आईसीसी’ का तमगा दिलाया।

धवन की नेट वर्थ और आलीशान लाइफ़स्टाइल

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 तक शिखर धवन की कुल संपत्ति लगभग 145-155 करोड़ रुपये (करीब 17-18.5 मिलियन डॉलर) आंकी गई है।
उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल सैलरी, लीग क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेशों से आता है।

  • ब्रांड एंडोर्समेंट्स: धवन ने क्यू आईवियर, 1Xबैट स्पोर्टिंग लाइन्स, मोटोजीपी इंडिया, टैगज़ फ़ूड्स जैसी कंपनियों का प्रचार किया है।

  • लैग्ज़री कार कलेक्शन: उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू एम8, रेंज रोवर वेलार और ऑडी ए6 जैसी गाड़ियां हैं।

  • रियल एस्टेट: धवन दिल्ली, मुंबई और हरियाणा में घरों के मालिक हैं। हाल ही में उन्होंने गुरुग्राम में 69 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा, जो भारत में किसी खिलाड़ी द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी संपत्तियों में गिना जाता है।

बिजनेस वेंचर्स और निवेश

क्रिकेट से परे, धवन ने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

  • वह यशा ग्लोबल कैपिटल नामक वेंचर कैपिटल फर्म के संस्थापक हैं।

  • दा वन स्पोर्ट्स और शिखर धवन फाउंडेशन के जरिए वे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं।

  • उन्होंने अपस्टॉक्स और टैग्ज़ फ़ूड्स जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है।

Youthwings