मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बढ़ी हलचल, अमर अग्रवाल और सीएम के ओएसडी पहुंचे राजभवन

रायपुर। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं और इसी बीच राजनीतिक गलियारों में सोमवार शाम अचानक हलचल बढ़ गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी उमेश अग्रवाल और भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अलग-अलग समय पर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।

अमर अग्रवाल की राजभवन मौजूदगी से अटकलें तेज

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के राजभवन पहुंचने की खबर मिलते ही सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें राजभवन से मुलाकात के लिए फोन आया था, जिसके बाद वे अपने एक सहयोगी के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

सौजन्य भेंट बताई मुलाकात

हालांकि, अमर अग्रवाल ने इस मुलाकात को पूरी तरह औपचारिक और सौजन्य भेंट बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “करीब 10 दिन पहले मैंने राज्यपाल से मिलने का समय लिया था, लेकिन व्यस्तता के चलते मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज समय मिला तो मिलने पहुंचा।”

Youthwings