नक्सलियों के IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर: जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। यह घटना रविवार सुबह भोपालपटनम थाना क्षेत्र के उल्लूर जंगल में हुई।

सर्च अभियान पर निकली थी DRG की टीम :

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को DRG की टीम नक्सली विरोधी सर्च अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 18 अगस्त की सुबह उल्लूर के जंगल से गुजरते समय जवान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटक की चपेट में आ गए। धमाके में जवान दिनेश नाग शहीद हो गए।

तीन जवान घायल

वहीं, धमाके में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आवश्यकता पड़ने पर जगदलपुर रेफर किया जाएगा। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Youthwings