Firing at Elvish Yadav’s House: बाइक सवार हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

Firing at Elvish Yadav’s House

Firing at Elvish Yadav’s House

गुरुग्राम | Firing at Elvish Yadav’s House: रविवार सुबह मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने सेक्टर-57 स्थित घर पर करीब 20 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, बल्कि अंदर सिर्फ उनका केयरटेकर था। सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घर के निचले हिस्से को बनाया निशाना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फायरिंग घर के निचले हिस्से यानी ग्राउंड और पहली मंजिल पर की गई। जबकि एल्विश यादव दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहते हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत घर के उस हिस्से को निशाना बनाया, जहां वे मौजूद नहीं थे।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

फायरिंग की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमलावर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।

परिवार ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई

फिलहाल, एल्विश यादव और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले उन्हें किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, एल्विश यादव हरियाणा से बाहर बताए जा रहे हैं।

Youthwings