Jabalpur-Raipur-Jabalpur New Train: 3 अगस्त से शुरू होगी जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी, डोंगरगढ़ को भी मिला स्टॉपेज
Jabalpur-Raipur-Jabalpur New Train
रायपुर/जबलपुर। Jabalpur-Raipur-Jabalpur New Train: लंबे इंतजार के बाद यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। जबलपुर से रायपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 3 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन की पूरी समय सारणी और रूट जारी कर दिया है। खास बात यह है कि यात्रियों की मांग पर डोंगरगढ़ स्टेशन को भी स्टॉपेज दे दिया गया है।
जबलपुर से रायपुर (ट्रेन नंबर 11702) का टाइम टेबल
-
जबलपुर से प्रस्थान – सुबह 06:00 बजे
-
मदनमहल – 06:10 बजे
-
कछपुरा – 06:25 बजे
-
नैनपुर – 07:55 बजे
-
बालाघाट – 09:22 बजे
-
गोंदिया – 10:10 बजे
-
डोंगरगढ़ – 11:33 बजे
-
राजनांदगांव – 11:58 बजे
-
दुर्ग – 01:00 बजे
-
रायपुर आगमन – 01:50 बजे
यह ट्रेन जबलपुर से रायपुर तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी।
रायपुर से जबलपुर (ट्रेन नंबर 11701) का टाइम टेबल
-
रायपुर से प्रस्थान – दोपहर 02:45 बजे
-
दुर्ग – 03:22 बजे
-
राजनांदगांव – 03:48 बजे
-
डोंगरगढ़ – 04:13 बजे
-
गोंदिया – 05:50 बजे
-
बालाघाट – 06:50 बजे
-
नैनपुर – 08:15 बजे
-
कछपुरा – 10:10 बजे
-
मदनमहल – 10:32 बजे
-
जबलपुर आगमन – रात 10:45 बजे
यह ट्रेन रायपुर से जबलपुर तक का सफर लगभग 8 घंटे में पूरा करेगी।
यात्रियों के लिए 15 कोच की सुविधा
जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच होंगे, जिनमें —
-
1 एसी कुर्सीयान
-
4 आरक्षित द्वितीय श्रेणी कोच
-
8 द्वितीय साधारण जनरल कोच
-
1 एसएलआर
-
1 जनरेटर कोच शामिल हैं।
यात्रियों की मांग पर मिला डोंगरगढ़ स्टॉपेज
यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही डोंगरगढ़ स्टॉपेज की मांग को आखिरकार रेलवे ने पूरा कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
