स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर सहित 11 जिलों के DEO बदले

रायपुर | स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के 11 जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) का तबादला कर दिया। राजधानी रायपुर में डॉ. हिमांशु भारती को नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में भी कुछ समय के लिए रायपुर DEO के पद पर रह चुके हैं।

अब तक रायपुर के DEO रहे विजय खंडेलवाल को प्रतिनियुक्ति पर महासमुंद के डाइट संस्थान भेजा गया है, जहां वे प्राचार्य का पद संभालेंगे। खंडेलवाल इससे पहले दानी गर्ल्स स्कूल में भी लंबे समय तक प्राचार्य रह चुके हैं।

इस बार का फेरबदल सिर्फ DEO स्तर तक ही सीमित नहीं रहा। लोक शिक्षण संचालनालय और शिक्षा संभाग कार्यालयों में भी व्यापक तबादले किए गए हैं। इसके अलावा ई और टी संवर्ग के व्याख्याताओं एवं भृत्यों की तबादला सूची भी जारी की गई है। गुरुवार को जारी सूची में कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

देखें सूची-

Youthwings