Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: आज इन राशियों की बदल सकती है जिंदगी की दिशा! कर्क-सिंह समेत जानें 9 सितंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: आज दो हिस्सों में दिखेगा ग्रहों का असर
Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: आज बुधवार, 9 सितंबर को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। चंद्रमा आज सुबह कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे और दोपहर करीब सवा 3 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय मघा नक्षत्र की शुरुआत भी होगी।
ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज दिन के पहले और दूसरे हिस्से में कई राशियों के लिए परिस्थितियां अलग-अलग रह सकती हैं। सुबह का समय जहां भावनात्मक स्थिरता और आत्मविश्वास देने वाला हो सकता है, वहीं दोपहर बाद रिश्तों, करियर और व्यक्तिगत फैसलों से जुड़े मामलों में बदलाव महसूस हो सकता है।
सुबह चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में साथ होने से शुभ प्रभाव बनेगा। वहीं बुधवार होने के कारण बातचीत, लेखन और संचार से जुड़े कामों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। हालांकि सोच और बातचीत में थोड़ी अस्पष्टता भी महसूस हो सकती है। गणेश पूजन और विद्या दान को आज शुभ माना गया है।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए Aaj Ka Rashifal
मेष राशिफल: दोपहर बाद रोमांस और रचनात्मकता में आएगी रौनक
मेष राशि वालों के लिए सुबह का समय घर-परिवार से जुड़े मामलों में सुकून देने वाला रहेगा। मां या घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मन को राहत दे सकता है। दोपहर बाद ऊर्जा प्रेम, रचनात्मकता और निजी रिश्तों की ओर बढ़ेगी। कोई पुराना रिश्ता दोबारा करीब आने की कोशिश कर सकता है।
बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कुछ बोलने से बचना बेहतर होगा। खर्चों पर नजर रखें और पुराने बिल या आर्थिक हिसाब की समीक्षा कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 9
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ राशिफल: घर-परिवार में मिलेगा सुकून, धैर्य रखें
वृषभ राशि वालों के लिए सुबह साहस और बातचीत से जुड़े मामलों में तेजी रहेगी। किसी जरूरी विषय पर अपनी बात रखने के लिए समय अच्छा हो सकता है। दोपहर बाद ध्यान परिवार और घरेलू मामलों की तरफ जाएगा।
वाणी में संयम रखना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में कही गई बात परेशानी पैदा कर सकती है। रोजमर्रा के काम और सेहत में सुधार महसूस होगा। आर्थिक मामलों में लाभ धीरे-धीरे मिलने के संकेत हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
- शुभ रंग: क्रीम
- शुभ अंक: 6
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशिफल: ऊर्जा भरपूर रहेगी, जल्दबाजी से बचें
मिथुन राशि वालों में आज ऊर्जा और सक्रियता भरपूर रहेगी, लेकिन साथ में बेचैनी भी महसूस हो सकती है। इसलिए कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। सुबह धन और वाणी से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी।
दोपहर बाद साहस और संचार से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बुद्धि तेज रहेगी, लेकिन सोच में हल्की उलझन हो सकती है। करियर में मेहनत का परिणाम मिलेगा, हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
- उपाय: विद्यार्थियों को कॉपी-किताब दान करें।
कर्क राशिफल: व्यक्तित्व और आत्मविश्वास दोनों रहेंगे चरम पर
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। सुबह चंद्रमा और गुरु की स्थिति आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ा सकती है। मन में नई ऊर्जा महसूस होगी और जरूरी काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
दोपहर बाद चंद्रमा के सिंह राशि में जाने से धन और वाणी से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ेगा। बातचीत में प्रभाव रहेगा और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्तों में गहराई रहेगी और जीवनसाथी या किसी करीबी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं।
धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ के लिए भी दिन अच्छा है। हालांकि खर्चों और नींद को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 2
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले वस्त्र या पीली मिठाई अर्पित करें।
सिंह राशिफल: दोपहर बाद मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है
सिंह राशि वालों के लिए दिन का पहला हिस्सा शांत और आरामदायक रहेगा। एकांत में कुछ समय बिताना आपको मानसिक सुकून दे सकता है। लेकिन दोपहर करीब सवा 3 बजे के बाद चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करने से मन और व्यक्तित्व पर कई तरह की ऊर्जाओं का असर महसूस हो सकता है।
आत्मविश्वास में कभी उतार-चढ़ाव आ सकता है और भीतर से थोड़ी बेचैनी या खालीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। धन और वाणी से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तों में अचानक कोई बात सामने आ सकती है, इसलिए धैर्य से बात सुनें।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
- उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशिफल: बुद्धि तेज, लेकिन स्पष्टता की कमी हो सकती है
कन्या राशि वालों के लिए आज मन और बुद्धि दोनों सक्रिय रहेंगे। हालांकि सोचने और बोलने के दौरान थोड़ी उलझन हो सकती है। इसलिए महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
सुबह लाभ और सामाजिक संपर्क बढ़ सकते हैं, जबकि दोपहर बाद एकांत और आराम की जरूरत महसूस हो सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। करियर में कुछ संघर्ष महसूस हो सकता है, लेकिन संयम से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी।
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 6
- उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना डालें।
तुला राशिफल: आकर्षण और करियर दोनों में सफलता
तुला राशि वालों के व्यक्तित्व में आज आकर्षण और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं। सुबह करियर से जुड़े कामों में सक्रियता रहेगी और दोपहर बाद इसका फायदा नेटवर्किंग और लाभ के रूप में मिल सकता है।
पिता या गुरु समान व्यक्ति से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रह सकता है।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 6
- उपाय: लक्ष्मी चालीसा या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल: दोपहर बाद करियर में आएगी नई गति
वृश्चिक राशि वालों के मन में आज किसी बात को लेकर गहरी हलचल हो सकती है। कोई अचानक खबर या छिपी हुई बात सामने आने से मन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में संयम बनाए रखें।
सुबह भाग्य और पिता से जुड़े मामलों पर ध्यान रहेगा। दोपहर बाद ऊर्जा करियर की तरफ बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण मुलाकात या बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों में गहराई रहेगी, लेकिन तनाव से बचने के लिए प्यार और धैर्य से बात करें।
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 9
- उपाय: क्रोध और वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु राशिफल: सुबह की उलझन दोपहर बाद बदलेगी राहत में
धनु राशि वालों के लिए सुबह मन में किसी बात को लेकर भारीपन या भाग्य को लेकर संशय रह सकता है। हालांकि दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है और मन में राहत महसूस होगी।
कोई अप्रत्याशित लेकिन फायदेमंद खबर मिल सकती है। जीवनसाथी या साझेदार के साथ बहस से बचें। करियर में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियों और मां की सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 3
- उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर राशिफल: मेहनत का फल मिलेगा, धैर्य बनाए रखें
मकर राशि वालों के लिए साहस और संचार से जुड़े मामलों में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति होगी। निरंतर मेहनत करते रहें, परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। सुबह रिश्तों में गर्माहट रहेगी
दोपहर बाद कोई अप्रत्याशित बात सामने आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। करियर में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। प्रतिस्पर्धा में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 8
- उपाय: काले तिल, काली उड़द या लोहे का दान करें।
कुंभ राशिफल: सेहत पर फोकस करें, दोपहर बाद रिश्तों में गर्माहट
कुंभ राशि वालों के व्यक्तित्व में आज अलग तरह का आकर्षण देखने को मिलेगा। सुबह स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा। दोपहर बाद यही ऊर्जा रिश्तों और साझेदारी में सकारात्मकता ला सकती है।
भाग्य का साथ बना रहेगा। प्रेम और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। पैसों के मामले में अनुशासन जरूरी है। पुराने आर्थिक हिसाब की समीक्षा भी कर सकते हैं। नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 4
- उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।
मीन राशिफल: रचनात्मकता और प्रेम के मामले में दिन शुभ
मीन राशि वालों के लिए आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। कोई नया विचार या रिश्ता आपके करीब आ सकता है। सुबह ध्यान भावनात्मक और निजी मामलों पर रहेगा, जबकि दोपहर बाद सेहत और दिनचर्या पर फोकस बढ़ेगा।
जीवन में जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। घर के माहौल में हल्का तनाव संभव है, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। साझेदारी में बातचीत आसान रहेगी। नींद और आराम का खास ध्यान रखें।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 7
- उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
