केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती; हुई कोरोनरी एंजियोग्राफी, जानिए क्या आया रिपोर्ट में?

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली AIIMS से राहत भरी खबर आई है। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। नड्डा को 13 अगस्त की शाम अचानक बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। भर्ती किए जाने के बाद उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी (Coronary Angiography) समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जांचें की गई हैं।

क्या होती है कोरोनरी एंजियोग्राफी?

कोरोनरी एंजियोग्राफी एक एडवांस मेडिकल इमेजिंग प्रोसीजर है, जिसका इस्तेमाल दिल तक खून पहुंचाने वाली कोरोनरी आर्टरीज (Coronary Arteries) की स्थिति और रुकावट की जांच के लिए किया जाता है:

प्रक्रिया: डॉक्टर कैथेटर (Catheter) नाम की एक बहुत पतली और लचीली ट्यूब को मरीज की कलाई या जांघ (कमर) की ब्लड वेसल के जरिए दिल की धमनियों तक पहुंचाते हैं।

जांच का तरीका: इसके बाद धमनियों में एक विशेष ‘कंट्रास्ट डाई’ इंजेक्ट की जाती है और एक्स-रे इमेजेस ली जाती हैं। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि दिल की नसों में कहीं कोई सिकुड़न या ब्लॉकेज (Blockage) तो नहीं है।

Youthwings