World Wide Web Day: AI से लेकर डार्क वेब तक… ग्रेसियस कॉलेज के छात्रों ने पोस्टरों से दिखाई तकनीकी समझ

World Wide Web Day

World Wide Web Day: ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने वर्ल्ड वाइड वेब दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग का संदेश

World Wide Web Day: डार्क वेब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट के इतिहास जैसे विषयों पर छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। आखिर किसने जीती पोस्टर प्रतियोगिता और क्या रहा विशेषज्ञों का संदेश? पढ़िए पूरी खबर।

World Wide Web Day 2026: ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर में वेब डे पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

अभनपुर स्थित ग्रेसियस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के अवसर पर “World Wide Web: Opportunities, Challenges and Safe Usage” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट की उपयोगिता, डिजिटल नवाचार और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डॉ. डी. कलईचेल्वी (प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग) तथा श्री राकेश कर्ष (प्राचार्य, ग्रेसियस प्राइवेट आईटीआई) मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रिया तिवारी, प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

सरस्वती वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के महत्व, इंटरनेट के इतिहास और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. रिया तिवारी ने बताया वर्ल्ड वाइड वेब का महत्व

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने कहा कि सर टिम बर्नर्स-ली को वर्ल्ड वाइड वेब का जनक माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को वेब की उपयोगिता, ज्ञान के आदान-प्रदान, डिजिटल नवाचार और सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील भी की।

पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की रचनात्मकता

कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डार्क वेब, हिस्ट्री ऑफ इंटरनेट, जेनरेशन ऑफ कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सिक्योरिटी जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और समग्र प्रभाव के आधार पर किया।

World Wide Web Day

इन विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान: गोपेश (बी.एससी. कंप्यूटर साइंस, पंचम सेमेस्टर)

द्वितीय स्थान: नामदेव (बी.सी.ए., तृतीय सेमेस्टर)

तृतीय स्थान: प्रियंका एवं समूह (बी.सी.ए., तृतीय सेमेस्टर)

आभार प्रदर्शन के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री अदिति पाण्डेय ने किया। अंत में सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मोनिका साहू ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती वेनुका साहू, श्री राजेन्द्र साहू, सुश्री लक्ष्मी साहू, श्रीमती युतिका तिवारी, श्री सुमीत साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Youthwings