India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान की फिर होगी टक्कर, मैदान पर उतरेंगे क्रिकेट के पुराने दिग्गज

India vs Pakistan

India vs Pakistan: Asian Legends League 2026 में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स की होगी भिड़ंत, जानिए मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी

India vs Pakistan की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार मैदान पर होंगे दिग्गज पूर्व खिलाड़ी। शिखर धवन और मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली टीमें आमने-सामने होंगी। जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का LIVE एक्शन।

India vs Pakistan Legends Match: एशियन लीजेंड्स लीग में आज होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए कब और कहां देखें LIVE मुकाबला

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा खास होती है। अब एक बार फिर दोनों देशों की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आने जा रही हैं। एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

शिखर धवन और मोहम्मद हफीज होंगे आमने-सामने

इंडियन रॉयल्स की कमान भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान पैंथर्स की कप्तानी पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज कर रहे हैं। दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।

इंडियन रॉयल्स की टीम में सुरेश रैना, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, युवराज शैली के आक्रामक बल्लेबाजों के साथ हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान पैंथर्स में शोएब मलिक, कामरान अकमल, उमर अकमल, सोहेल तनवीर और वहाब रियाज जैसे बड़े नाम मौजूद हैं।

कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान Legends मुकाबला?

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 2 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा।

  • मैच: इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स
  • स्थान: लुसाका, जाम्बिया
  • भारतीय समय: शाम 4:00 बजे से

हालांकि यह एक निजी टी20 लीग है, इसलिए मैच के शुरू होने के समय में थोड़ा बदलाव संभव है।

मोबाइल और टीवी पर कैसे देखें LIVE मुकाबला?

India vs Pakistan Legends मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट फैंस मोबाइल पर FanCode ऐप डाउनलोड करके मुकाबला देख सकते हैं।

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्मार्ट टीवी पर FanCode ऐप के जरिए लाइव मुकाबला देखा जा सकता है। मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है।

India vs Pakistan

इंडियन रॉयल्स की टीम

शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी।

पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड

शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंका, अमेरिका ने जॉर्डन-इजराइल-इराक में नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

Youthwings