संसद में साधु वेश में प्रदर्शन करने वाले पप्पू यादव पर FIR, BJP और संत समाज ने किया विरोध

Pappu Yadav parliament protest FIR

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में दर्ज कराई शिकायत, वाराणसी-नागपुर-रांची में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी-अवधेश प्रसाद भी शिकायत में शामिल

 

 

 

नई दिल्ली। संसद परिसर में साधु के वेश में पहुंचकर ‘चंदा चोरी’ का प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली और वाराणसी समेत कई शहरों में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इस विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम भी शामिल किया गया है।

 

बांसुरी स्वराज ने लगाया सनातन संस्कृति के अपमान का आरोप

 

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद परिसर में किया गया यह प्रदर्शन सनातन संस्कृति और साधु-संतों की परंपरा का उपहास है।

 

वाराणसी में FIR, संतों ने जताई नाराजगी

वाराणसी के कोतवाली थाने में संत समाज की शिकायत पर पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया। संतों का कहना है कि साधु वेश का इस प्रकार राजनीतिक प्रदर्शन में इस्तेमाल करना सनातन परंपरा का अपमान है।

 

नागपुर और रांची में विरोध प्रदर्शन

नागपुर में BJYM कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर पोस्टर जलाए। रांची में VHP ने पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया। संगठनों ने कहा कि संसद जैसे मंच पर यह प्रदर्शन बेहद अशोभनीय और निंदनीय है।

 

Read more- 

संसद में ‘चढ़ावा चोरी’ पर सियासी संग्राम: पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी पर विशेषाधिकार नोटिस

 

Youthwings