Kulgam Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के मजदूर की गोली मारकर हत्या

Kulgam terrorist attack Chhattisgarh worker

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने मजदूरों पर की फायरिंग, छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे की मौत

 

Kulgam Terrorist Attack  : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

एलजी मनोज सिन्हा ने की निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

 

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

एलजी मनोज सिन्हा ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

Read more- 

Srinagar Police Station Blast: श्रीनगर थाने में जब्त विस्फोटक के सैंपलिंग के दौरान बड़ा धमाका, 9 की मौत, 32 घायल

 

 

Youthwings