होर्मुज में LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय नाविक सुरक्षित, ईरान पर आरोप

Iran attack LPG tanker Indian crew safe

मोजाम्बिक के झंडे वाले टैंकर ‘दिशा’ पर हुआ हमला, भारतीय दूतावास ने सभी नाविकों के सुरक्षित होने की दी पुष्टि

 

 

तेहरान/नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ है। मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर ‘दिशा’ पर यह हमला हुआ, जिसका आरोप ईरान पर लगा है। टैंकर पर 28 भारतीय नाविक सवार थे, लेकिन राहत की बात है कि सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

 

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर बताया कि उसे इस घटना की जानकारी मिली है और वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने पुष्टि की कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

 

कैसे हुआ हमला?

भारतीय समुद्री कर्मचारियों के संगठन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, यह हमला होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अज्ञात मिसाइल से किया गया। उस समय टैंकर फारस की खाड़ी की ओर बढ़ रहा था। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, हालांकि हमले का आरोप ईरान पर लगा है।

 

ब्लैक सी में रूसी हमले में भारतीय की मौत

वहीं, ब्लैक सी में रूसी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि कमर्शियल जहाज MV OMORFI पर 18 जुलाई को ब्लैक सी से गुजरते समय हमला हुआ था। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें 3 भारतीय नागरिक शामिल थे।

 

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच यह घटना दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर गई है।

 

 

Read more- 

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकले जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत; MEA ने की पुष्टि

 

 

Youthwings