यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकले जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत; MEA ने की पुष्टि
MV GOLDEN LEO पर हमले में 9 नाविकों की मौत, एक भारतीय गंभीर रूप से घायल, यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप
कीव/नई दिल्ली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए हमले में चार भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस बात की पुष्टि की है। जिस समय जहाज पर हमला हुआ, उस समय 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे।
क्या है पूरा मामला?
यह जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से अनाज लेकर गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत रवाना हुआ था। रविवार को ओडेसा से निकलने के कुछ ही देर बाद इस पर रूस की तीन क्रूज़ मिसाइलों ने हमला किया। इस हमले में 9 नाविकों की मौत हो गई, वहीं 8 अन्य किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।
MEA ने क्या कहा?
भारत ने नागरिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता पर हमला बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन का आरोप
यूक्रेन ने इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह जहाज मक्का (अनाज) ले जा रहा था।
Read more-
Trump Warns Iran : ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, कहा- नहीं माने तो होगा और भीषण हमला
