ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों से कहा- ‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ें’
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को कमर्शियल उड़ानों से देश छोड़ने की सलाह दी, आगामी यात्राएं टालने का निर्देश
तेहरान/नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और हिंसक होते युद्ध के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एक संशोधित सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान की यात्रा टालने की सख्त सलाह दी है और पहले से मौजूद लोगों को देश छोड़ने को कहा है।
क्या कहती है एडवाइजरी?
दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि पिछले कुछ दिनों में पूरे ईरान में अस्थिरता और हिंसा में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते सुरक्षा वातावरण अत्यंत चिंताजनक हो गया है। दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे मौजूदा कमर्शियल फ्लाइट्स के विकल्पों का उपयोग करके अस्थायी रूप से देश से बाहर निकलने पर विचार करें।
पहले से मौजूद नागरिकों को क्या करना चाहिए?
तेहरान में पहले से मौजूद भारतीयों से कहा गया है कि वे कमर्शियल उड़ानों का इस्तेमाल करके देश छोड़ दें। दूतावास ने यह भी कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक तुरंत भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराएं और दूतावास की वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल को लगातार मॉनिटर करें।

किन्हें टालनी चाहिए यात्रा?
दूतावास ने उन नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है जो ईरान जाने की योजना बना रहे हैं। सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की अपनी आगामी यात्राओं को पूरी तरह से टालने की सख्त सलाह दी गई है।
Read more-
Iran Israel War Impact on Oil: मिडिल ईस्ट संकट गहराया, भारत के आयात बिल पर बढ़ेगा दबाव?
