कोर्टरूम में बवाल पड़ा भारी! CJI को धमकी देने वाला वकील 2 दिन की रिमांड पर

Supreme Court lawyer Prabal Pratap Singh arrested

10 जुलाई को कोर्ट रूम में कागज फेंकने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी चंद्रभान को भी लिया हिरासत में

 

 

 

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत को गोली देने और जजों पर पेपर उछालने वाले वकील प्रबल प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंद्रभान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला?

मामला 10 जुलाई 2026 का है। सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर-13 में जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप सिंह ने जजों के आदेश को मानने से इनकार करते हुए अदालत की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया। उसने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच के सामने कागज फेंक दिए।

 

प्रबल प्रताप इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। उसकी मांग लखनऊ के एक मामले में FIR दर्ज कराने से जुड़ी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था।

 

कोर्ट रूम में क्या हुआ था?

सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप ने अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। कोर्ट रूम के भीतर कागज फेंके और कार्यवाही में जानबूझकर बाधा डाली। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।

 

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रबल प्रताप और उसके साथी चंद्रभान को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया।

 

आरोपी कौन हैं?

24 वर्षीय प्रबल प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और लखनऊ यूनिवर्सिटी में LLB थर्ड ईयर का छात्र है। वहीं, 23 वर्षीय चंद्रभान रायबरेली जिले का निवासी है और LLB सेकेंड ईयर का छात्र है।

 

FIR में कौन सी धाराएं हैं?

दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंद्रभान के खिलाफ BNS की धारा 132, 221, 224 और 3(5) समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों को IHABAS में मेडिकल टेस्ट कराया और उनके कब्जे से आपत्तिजनक शब्दों वाले पर्चे बरामद किए हैं।

 

 

Read more- 

TMC Supreme Court Petition: ‘SIR’ से प्रभावित हुए बंगाल चुनाव नतीजे? हार-जीत के आंकड़ों के साथ बड़ा दावा

 

 

Youthwings