छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 8 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 और राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS/राप्रसे) के 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों, अपर कलेक्टरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार रिमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ IAS तबादला

छत्तीसगढ़ IAS तबादला
छत्तीसगढ़ IAS तबादला

कई जिलों में बदले जिला पंचायत CEO और निगम आयुक्त

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सुरूचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से नगर निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है। जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का CEO नियुक्त किया गया है। वहीं एम. भार्गव, तन्मय खन्ना और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को क्रमशः दंतेवाड़ा, बस्तर और राजनांदगांव जिला पंचायतों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

read more : ATM में CASH खत्म? पैसे नहीं निकल रहे, RBI ने शुरू की जांच

19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का भी हुआ तबादला

सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की है। इस सूची में जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों का असर सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, कबीरधाम, धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा।

बेहतर प्रशासनिक समन्वय के उद्देश्य से फैसला

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Youthwings