Farmers Good News: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत! अब ये फसल पहले से ज्यादा दाम पर खरीदेगी सरकार

Farmers Good News

Farmers Good News: कम बारिश के बीच किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद मूल्य

Farmers Good News: कम बारिश की आशंका से परेशान किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आखिर सरकार ने ऐसा कौन-सा फैसला लिया है जिससे प्याज उत्पादकों की कमाई बढ़ सकती है? जानिए नया खरीद मूल्य, बाजार की स्थिति और किसानों को मिलने वाले फायदे की पूरी जानकारी।

Farmers Good News: कम बारिश के बीच किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद मूल्य

Farmers Good News: देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब किसानों से प्याज की खरीद 1,875 रुपये प्रति क्विंटल की बजाय 2,125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। नया खरीद मूल्य 4 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्याज उत्पादक किसानों को बेहतर दाम मिलेगा और बाजार में कीमतों को संतुलित रखने में भी मदद मिलेगी।

Farmers Good News: 13 प्रतिशत बढ़ा प्याज का खरीद मूल्य

सरकार ने बताया कि मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के माध्यम से प्याज की खरीद जारी रहेगी। संशोधित खरीद मूल्य लागू होने के बाद किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।

प्याज उत्पादन को लेकर नहीं है चिंता

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार वर्ष 2025-26 में देश में लगभग 307.37 लाख मीट्रिक टन प्याज उत्पादन का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन के लगभग बराबर है। सरकार का कहना है कि फिलहाल प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है और उत्पादन को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। हालांकि मौसम के प्रभाव के कारण कीमतों में सामान्य मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Farmers Good News

मंडियों में पर्याप्त आवक, कीमतें भी नियंत्रित

देशभर की मंडियों में रोजाना 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक प्याज की आवक हो रही है। अकेले महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 30 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा है। औसत खुदरा कीमत करीब 31 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है, जबकि कई क्षेत्रों में यह लगभग 18 रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई है। सरकार के अनुसार बेहतर गुणवत्ता वाला प्याज अभी भी भंडारण में उपलब्ध है, जिससे भविष्य में आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना कम है।

Farmers Good News: कम बारिश के बीच बढ़ी सट्टेबाजी

मानसून में देरी और कुछ इलाकों में कम बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ व्यापारी भविष्य में कीमतें बढ़ने की उम्मीद में सट्टेबाजी के आधार पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि प्रमुख उपभोक्ता बाजारों में फिलहाल मांग सामान्य बनी हुई है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है।

निर्यात भी सामान्य, किसानों को मिलेगा फायदा

सरकार के अनुसार जून 2026 में करीब 1.50 लाख मीट्रिक टन प्याज का निर्यात किया गया। हालांकि पाकिस्तान और चीन की नई फसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में आने के कारण आने वाले समय में निर्यात की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। इसके बावजूद सरकार का मानना है कि बढ़े हुए खरीद मूल्य से देश के प्याज किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और बाजार में संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ‘7 दिन में न्याय’ का वादा, 2 महीने बाद भी इंतजार! RG कर पीड़िता की मां ने सरकार से पूछे सवाल

Youthwings