खामेनेई की अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल: तेहरान में गूंजे ‘बदला’ और ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। लाखों लोग पारंपरिक शिया रीति-रिवाजों के अनुसार काले वस्त्र पहनकर अंतिम रस्मों में शामिल हुए। शोकसभा के दौरान कई लोग छाती पीटकर मातम मनाते नजर आए, जबकि भीड़ में अमेरिका विरोधी नारे और बदले की मांग से जुड़े नारे भी गूंजते रहे।
9 जुलाई तक चलेंगी अंतिम संस्कार की रस्में
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रम 3 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और 9 जुलाई तक जारी रहेंगे। शुक्रवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे प्रमुख देशों के शीर्ष नेताओं ने समारोह में शामिल होने के बजाय अपने प्रतिनिधियों को भेजना उचित समझा। इन देशों ने उच्चस्तरीय भागीदारी से दूरी बनाए रखी।
ट्रम्प का बयान फिर बना चर्चा का विषय
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने मानवीय आधार पर ईरान को अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ईरान को अमेरिका की शर्तों पर आगे बढ़ना होगा। ट्रम्प के इस बयान पर फिलहाल ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
read more : OPS बहाली पर CM साय से बिजली कर्मचारियों की बड़ी बैठक, 17 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी
