Raipur jail escape: जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी हथकड़ी समेत फरार, इलाज कराने लाया गया था मेकाहारा

रायपुर । रायपुर के Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (MEKAHARA) से हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान साहेब कुमार ताती के रूप में हुई है, जो इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

 

जानकारी के अनुसार कैदी मूल रूप से बिहार का निवासी है और तीन साल पहले गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में उसे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद किया गया था।

 

इलाज के दौरान मौका पाकर आरोपी जेल प्रहरियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

मौदहापारा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल से कैदियों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा में चूक के कारण कई कैदी भाग चुके हैं, जिससे जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Youthwings