Assam Ambulance Accident News: असम में भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस-ट्रक टक्कर में 8 की मौत, 2 घायल
Assam Ambulance Accident News: असम के सोनितपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रही थी। तभी ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
