Poco X8 Pro Launch Date: इस दिन लॉन्च होगी Poco X8 Pro सीरीज, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे नए स्मार्टफोन
Poco X8 Pro Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपनी नई Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी इस सीरीज को 17 मार्च को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। इस लाइनअप में दो नए स्मार्टफोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स के कई अहम फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारे जाएंगे।
ऑनलाइन होगा लॉन्च इवेंट
कंपनी के मुताबिक यह लॉन्च इवेंट 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा, जिसे भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इशारा किया है कि आने वाले स्मार्टफोन खास तौर पर हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए गए हैं।
हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक के जरिए कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।
मिलेगा पावरफुल MediaTek प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं Poco X8 Pro Max में इससे भी ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की संभावना है।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Poco X8 Pro Max में करीब 12GB रैम मिल सकती है और यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2659 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8386 का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी मजबूत परफॉर्मेंस को दिखाता है।
संभावित कीमत और स्टोरेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco X8 Pro Max के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 529 यूरो यानी करीब 57 हजार रुपये हो सकती है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 579 यूरो यानी लगभग 62 हजार रुपये बताई जा रही है।
दूसरी ओर Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 399 यूरो यानी लगभग 43 हजार रुपये हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन जैसे रंगों में लॉन्च किए जा सकते हैं।
डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
वहीं Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 8500mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ये स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं।
