Suryakumar Yadav on Retirement: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
Suryakumar Yadav on Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट जिताया है।
संन्यास को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव
फाइनल मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
उन्होंने कहा, “जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है।”
इस बयान से उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल वह संन्यास लेने का कोई विचार नहीं कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए आगे भी खेलते रहेंगे।
रोहित, कोहली और जडेजा ले चुके हैं संन्यास
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के कई वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में आई और एक नई टीम का गठन हुआ।
आगे के टूर्नामेंट पर नजर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी नजर अब आने वाले ओलंपिक और अगले वर्ल्ड कप पर है।
इसके अलावा उन्होंने युवा खिलाड़ियों संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की भी तारीफ की और कहा कि टीम का भविष्य मजबूत है।
