Anurag Dobhal Sucide Attempt यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत गंभीर, ICU में भर्ती; दोस्त ने बताया- मिलने नहीं पहुंचा परिवार
Anurag Dobhal Sucide Attempt: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। उन्हें गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी वे आईसीयू में इलाज करा रहे हैं।
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनके दोस्तों ने उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल पहुंचाया, जहां से बाद में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
दोनों हिप्स की हड्डियां टूटीं
अनुराग के यूट्यूबर दोस्त जोगिंदर ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अनुराग की हालत अभी भी गंभीर है और उनके दोनों हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
दोस्त ने बताया- मिलने नहीं पहुंचा परिवार
जोगिंदर ने भावुक होकर कहा कि अनुराग इस समय अस्पताल में बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे मिलने परिवार या करीबी दोस्त नहीं पहुंचे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि कई लोग खुद को अनुराग का दोस्त बताते थे, लेकिन इस मुश्किल समय में कोई भी अस्पताल नहीं आया।
फैंस कर रहे दुआ
अनुराग की हालत की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े कई लोग भी उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं।
