बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिलासपुर में 81 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 5 लाख से अधिक की वसूली

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 81 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए और 46 बकायादारों से 5 लाख 9 हजार 828 रुपये की वसूली की गई।

 

यह कार्रवाई बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबष्ट के निर्देश और अधीक्षण यंत्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। विद्युत विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बकाया राशि की वसूली और लाइन विच्छेदन के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था।

 

अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया था, उनमें असमा कॉलोनी के 7 कनेक्शन शामिल हैं, जिन पर कुल 15 लाख 36 हजार रुपये का बकाया पाया गया। इसके अलावा ग्राम मेंड्रा के राजकुमार पर 83,974 रुपये, संस्कृति विहार की साधना सूर्यवंशी पर 64,731 रुपये, पंकज कुमार पर 62,164 रुपये, असमा सिटी के राजेश वर्मा पर 51,006 रुपये, सकरी की पूजा साहू पर 44,233 रुपये, श्यामा साहू पर 44,016 रुपये, ग्राम सईदा के दीपक कुमार सूर्यवंशी पर 40,837 रुपये, सागरदीप के अनिल कुमार गुप्ता पर 39,120 रुपये, ग्राम सईदा की श्याम बाई पर 37,458 रुपये, रामा लाइफ सिटी के तरुण कुमार त्रिवेदी पर 37,116 रुपये और सकरी के परदेशी पर 35,779 रुपये बकाया पाए जाने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए।

 

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस अभियान में कार्यपालन यंत्री सिटी विजिलेंस सी.पी. गढ़ेवाल, एस.के. मुख्तार, पूर्णिमा सिंह, अनुपम सरकार, सहायक यंत्री प्रमोद कुमार चौबे, जीतेश दिव्य, वरदान खलखो, कनिष्ठ यंत्री कंचन खूंटे सहित सकरी उपसंभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Youthwings