IND vs PAK Man Of The Match: Ishan Kishan की धमाकेदार पारी, भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
IND vs PAK Man Of The Match: महाशिवरात्रि के दिन कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी हार दी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 77 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 175/7 तक पहुँचाया।
पाकिस्तान की टीम ने छह स्पिनरों का इस्तेमाल किया और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत को रोक नहीं सकी। जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के सामने फेल रही। सभी चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए और पाकिस्तान केवल 114 रन पर ऑलआउट हो गया।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 44 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सका। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है और 2021 के बाद विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की है।
भारत का अगला मैच बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान भी बुधवार को नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंच सकता है।
