RSSB LDC भर्ती 2026: 10,644 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल, तुरंत भरें फॉर्म

jobs

jobs

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट (ग्रेड-2) के कुल 10,644 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द फॉर्म भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि तय तारीख के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन का अंतिम मौका

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है और अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा। इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास O Level, COPA, कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

RSSB द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट (ग्रेड-2) के कुल 10,644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों का विभागवार और श्रेणीवार विवरण अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं राजस्थान के ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Youthwings